बैसाखी आज, सजेगा विशेष दीवान

फसलों के पककर आने का त्योहार बैसाखी शनिवार को मनाया जायेगा.

रांची. फसलों के पककर आने का त्योहार बैसाखी शनिवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर सिख समाज के लोगों में खासा उत्साह है. आज पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल स्थित परिसर में विशेष दीवान सजाया जायेगा. वहीं, रातू रोड स्थित गुरुद्वारा में भी सुबह में विशेष दीवान सजेगा. गुरुनानक स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष दीवान सजेगा. इसके बाद लंगर चखा जायेगा. बैसाखी पर्व पर अमृतसर से रागी जत्था भाई दलबीर सिंह शबद कीर्तन करेंगे. इधर, शुक्रवार को लंगर तैयार करने की सेवा शुरू की गयी. सिख सेवक जत्था और स्त्री सत्संग सभा की ओर से इस कार्य में सहयोग किया गया. सब्जी काटने की सेवा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >