मेडिकल छात्रा से दरिंदगी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, बोले– ममता सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है!

Babulal Marandi: बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के मामले पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार खुद गुंडागर्दी कर रही है और अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा रही है.

Babulal Marandi: बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने बंगाल सरकार पर गुंडा गर्दी करने का आरोप लगाया. उन्होंने मीडिया से बातचीत से बीतचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार गुंडागर्दी कर रही है. वे अपने खिलाफ कोई आवाज नहीं सुनना चाहती है.

पहले से ही खराब है बंगाल की कानून-व्यवस्था

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहले से ही इस तरह की घटनाएं (दुष्कर्म की घटना) पहले भी होती थी. लेकिन वे उसे दबा देते थे. आज भी अगर उनके खिलाफ कोई आवाज उठाता है, तो वे उस पर हमला करते हैं. कुछ दिन पहले हमारे सांसद, एक जनप्रतिनिधि पर हमला हुआ था. वहां पर कानून-व्यवस्था तो पहले से ही अव्यवस्थित है.” लेकिन आज वहां की सरकार खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है.

Also Read: राहुल दुबे गैंग पर लातेहार पुलिस का शिकंजा, हथियारों और बम के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

शुक्रवार की रात दिया गया घटना को अंजाम

शुक्रवार की रात पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी एक सहेली के साथ कॉलेज परिसर के बाहर खाना खाने गयी थी. इस दरिंदगी को अंजाम जंगल ले जाकर किया गया. पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है. जबकि महिला आयोग की एक टीम पीड़िता से मिलने भी जा रही है. फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक है. उसे दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर पीड़िता की सहेली से भी पूछताछ जारी है.

Also Read: IED विस्फोट में घायल जवान शहीद, विधायक के भाई समेत दो लोगों का इलाज जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >