एसआइटी से हो मॉब लिंचिंग घटना की जांच : बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर काठीकुंड थाना क्षेत्र के झिलीमिली गांव में हुई मॉब लिंचिंग घटना की जांच एसआइटी से कराने का आग्रह किया है.

रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर काठीकुंड थाना क्षेत्र के झिलीमिली गांव में हुई मॉब लिंचिंग घटना की जांच एसआइटी से कराने का आग्रह किया है. उन्होंने पत्र में कहा है कि दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के झिलीमिली गांव में 11 मई को माॅब लिंचिंग की एक घटना हुई. इस घटना में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की ग्रामीणों द्वारा जमकर पिटाई की गयी. इसमें एक युवक सुभान अंसारी की मौत हो गयी और दूसरा युवक दुलाल मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया. चुनाव पूर्व आपने डंके की चोट पर वादा किया था कि अगर आपकी सरकार बनी, तो कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी. इसके बावजूद कानून हाथ में लिया गया. यह गंभीर मामला है. इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >