Ayodhya Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में धोनी, दीपिका और झारखंड के ये संत होंगे शामिल

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समेत कई संतों को आमंत्रित किया गया है. संताल परगना के भी कई साधु और धर्म गुरु को आमंत्रित किया गया है.

अयोध्या में 22 जनवरी को होनेवाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में झारखंड के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समेत कई संतों को आमंत्रित किया गया है. जिन संतों को आमंत्रित किया गया है, उनमें सिमडेगा स्थित रामरेखा धाम के अखंड दास, बैद्यनाथ धाम के गुलाबनंद ओझा, ठाकुर अनुकूलचंद आश्रम से मलय सरकार, रिखिया पीठ से स्वामी निरंजनानंद को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा भारत सेवाश्रम आश्रम से स्वामी भूतेशनंद, चिन्मय मिशन बोकारो से साध्वी सुचेता चैतन्य, सरायकेला से मृत्युंजय बाबा, गिरिडीह से साध्वी ज्ञानान्द, संकट मोचन मंदिर रांची से सूर्य नारायण दास, चुटिया राम मंदिर से महंत गोकुल दास, तपोवन मंदिर रांची से ओमप्रकाश शरण को बुलाया गया है. इनके अतिरिक्त संताल परगना के भी कई साधु और धर्म गुरु को आमंत्रित किया गया है.

Also Read: अभी नहीं जागे हमलोग तो, किताबों में रह जायेंगे आदिवासी, बोले कड़िया मुंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >