पुरस्कृत दिव्यांग कलाकार संदीप को हेंदेगीर में किया जायेगा सम्मानित

यूनेस्को ने संदीप को टॉप सो विनर इन द ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज का विजेता का पुरस्कार दिया

पिपरवार.

नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में विगत 21 मार्च को आयोजित पर्पल फेस्ट में झारखंडी संस्कृति व फोटोग्राफी के लिए प्रथम पुरस्कार विजेता हेंदेगीर के दिव्यांग कलाकार संदीप कुमार नायक को 22 अप्रैल को सम्मानित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार यूनेस्को ने संदीप को टॉप सो विनर इन द ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज का विजेता का पुरस्कार दिया है. इसके अलावा सबल टाटा द्वारा तृतीय पुरस्कार से संदीप को नवाजा है. केंद्रीय मंत्री डॉ विनोद कुमार व सामाजिक न्याय विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने फेस्ट में संदीप की पेंटिंग की काफी सराहना की. जानकारी के अनुसार पर्पल फेस्ट में संदीप को अलग से गलियारा उपलब्ध कराया गया था. जिसमें उसके झारखंडी संस्कृति, रहन-सहन व लोगों की दिनचर्या से संबंधित 40 पेंटिंग लगाये गये थे. संदीप के इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी व स्थानीय लोगों ने हेंदेगीर में 22 अप्रैल शाम चार बजे सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है. जानकारी के अनुसार संदीप कुमार नायक सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम दास नायक के पुत्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >