रांचीः सिल्ली प्रखंड कार्यालय के समीप बीआरसी भवन परिसर में आगामी 25 जुलाई को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें चिह्नित दिव्यांग बच्चों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र समेत अन्य सहायक उपकरण दिए जाएंगे.
निर्धारित तिथि पर दिव्यांग बच्चों को उपस्थित होने का आग्रह
वहीं, इस संबंध में रिसोर्स शिक्षिका शोभा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सूचीबद्ध दिव्यांग बच्चों को निर्धारित तिथि पर उनके एक प्रति पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति और अभिभावक/शिक्षक के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है.
