रांची : सदर थाने में पदस्थापित एक एएसआई का फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी का मामला सामने आया है. लेकिन मामले में उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं करायी है. जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने एएसआई का फेसबुक मैसेंजर हैक कर उनके फ्रेंड लिस्ट में दिखने वाले कई लोगों को मैसेज भेज कर इलाज के नाम पर पैसे की मांग की. कई लोगों को झांसे में लेकर ठगी का प्रयास किया गया. हालांकि जिन्हें भी मैसेज मिला, उन्हें पहले से पता था कि एएसआई का मैसेंजर हैक कर लिया गया है. इस वजह से भी लोग ठगी का शिकार होने से बच गये.
एएसआई का फेसबुक हैक कर ठगी का प्रयास

एएसआई का फेसबुक हैक कर ठगी का प्रयास
Copied link
एएसआई का फेसबुक हैक कर ठगी का प्रयास