डकरा के आशुतोष सिंह का सड़क दुघर्टना में मौत

आशुतोष सिंह (25) का सोमवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुई सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी.

डकरा. डकरा बी-टाइप निवासी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक मदन सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह (25) का सोमवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के कोरबा की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. आशुतोष एसईसीएल के दीपिका एरिया में बतौर माइनिंग सरदार कार्यरत थे. जानकारी अनुसार आशुतोष बाइक से ड्यूटी जा रहा था, इसी बीच एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. मदन सिंह का पूरा परिवार अपने सामाजिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है और आशुतोष परिवार का एक प्रतिभाशाली होनहार युवक था. एसईसीएल में नौकरी ज्वाइन करने के बाद पूरा परिवार बहुत खुश था. इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है और काॅलोनी में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >