सुभाषनगर दामोदर छठ घाट पर होगी छठव्रतियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था

छठव्रती शाम का अर्घ देने के बाद सुभाषनगर सीआइएसएफ ग्राउंड में बनाये गये पंडाल में रुक सकेंगे.

डकरा. सुभाषनगर दामोदर नद छठ घाट पर छठव्रती शाम का अर्घ देने के बाद सुभाषनगर सीआइएसएफ ग्राउंड में बनाये गये पंडाल में रुक सकेंगे और सुबह यहीं से अर्घ देने के बाद अपने घर लौटें सकेंगे. इसकी तैयारी को लेकर सुभाषनगर छठ पूजा समिति द्वारा विशेष व्यवस्था बनायी जा रही है. पूजा समिति का पुनर्गठन कर छठव्रती को रुकने के लिए पंडाल बनाये जायेगे और यहां भक्ति रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. समिति के लोगों ने बताया कि पंडाल से घाट तक लाइटिंग, साफ-सफाई, व्रतियों के स्वागत और अन्य जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रख कर कई तरह की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है.

कार्तिक अध्यक्ष और कृष्णा सचिव बनाये गये

सुभाषनगर छठ पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें कार्तिक कुमार अध्यक्ष, कृष्णा लोहार सचिव, अजीत ठाकुर उपाध्यक्ष, गुड्डू गिरि सह सचिव, उदय चौहान संगठन मंत्री, सूरज पासवान कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह निवेदक, सुमन साव मीडिया प्रभारी, रोहित चौहान, हर्ष सिंह, दिनेश कुमार, सूरज कुमार, रंजन कुमार, सुमन कुमार सहित काॅलोनी के सभी युवाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >