झारखंड की राजधानी रांची की एक ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े करीब 33 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

रांची के वर्द्धमान कंपाउंड की एक ज्वेलरी दुकान से अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब 33 लाख की लूट की है. इसमें सोना-चांदी के गहने समेत नगद और हीरे के जेवरात भी शामिल है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

Jharkhand Crime news: झारखंड की राजधानी रांची के वर्द्धमान कंपाउंड क्षेत्र में कंगन ज्वेलर्स दुकान से अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब 33 लाख रुपये की लूट की है. अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान से करीब 25 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात समेत नगद और करीब आठ लाख रुपये के हीरा के गहने भी साथ ले गये. CCTV कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

ग्राहक बनकर अपराधी दुकान में किया प्रवेश

घटना के संबंध में बताया गया कि लालपुर थाना क्षेत्र के वर्द्धमान कंपाउड की कंगन ज्वेलर्स में अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया. इसके बाद हथियार के बल पर अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान के संचालक समेत अन्य कर्मियों को कब्जे में लिया. इस दौरान हरकत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी.

सोना-चांदी और हीरे के जेवरात की लूट

इस दौरान अपराधियों ने झटपट दुकान में रखे जेवरात और नगद को लेकर फरार हो गया. अपराधियों ने ज्वेलरी संचालक प्रेम कुमार केडिया के दुकान से करीब 25 लाख रुपये समेत नगद को लेकर फरार हो गया. वहीं, अपराधियों ने आठ लाख रुपये का हीरे का गहना भी साथ ले गया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के वर्द्धमान कंपाउंड में ज्वेलरी दुकान से करीब 33 लाख की लूट

CCTV कैमरे में कैद अपराधियों की तस्वीर

इधर, लूटपाट की घटना के बाद अपराधी बड़े आराम से बाइक से फरार हो गया. हालांकि, इस घटना की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ज्वेलरी दुकान में पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों के बारे में कुछ सुराग मिली है. इसके आधार पर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. मालूम हो कि इससे पहले भी लालपुर थानाक्षेत्र के ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट हुई थी.

Posted By: Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >