VIDEO: झारखंड में कौन होगा बीजेपी का मुख्यमंत्री का चेहरा, अर्जुन मुंडा ने कही ये बात

झारखंड में झामुमो ही बड़ा भाई होगा. हेमंत सोरेन गठबंधन का चेहरा होंगे. इस विषय में जब जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से पूछा गया, तो उन्होंने इसका जवाब दिया. देखें अर्जुन मुंडा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने एक गठबंधन भी बनाया है. नाम दिया है- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस. झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तीनों इस गठबंधन का हिस्सा हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के कुछ ही महीने बाद झारखंड में विधानसभा के भी चुनाव होने हैं. ऐसे में अभी से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि सूबे में अगली सरकार का मुखिया कौन होगा. यानी झारखंड का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि झारखंड में झामुमो ही बड़ा भाई होगा. हेमंत सोरेन गठबंधन का चेहरा होंगे. इस विषय में जब जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से पूछा गया, तो उन्होंने इसका जवाब दिया. प्रभात खबर संवाद में एक पत्रकार ने अर्जुन मुंडा से पूछा कि लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव है. हेमंत सोरेन के खिलाफ बीजेपी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा. इस पर अर्जुन मुंडा ने जो जवाब दिया, उसे इस वीडियो में देखें.

Also Read: झारखंड : कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >