तीरंदाजों ने 15 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक जीते

खेलगांव रांची में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र जोन्हा के तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया.

प्रतिनिधि, अनगड़ा : खेलगांव रांची में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र जोन्हा के तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया. तीरंदाजों ने 15 स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक और नौ कांस्य पदक जीते. साथ साथ झारखंड टीम के लिए यहां 12 तीरंदाजों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ी गुजरात में तीरंदाजी का प्रदर्शन करेंगे. विजेता तीरंदाजों के सम्मान के लिए रविवार को जोन्हा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व खेलमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि खेल के क्षेत्र में सिल्ली विधानसभा ने अलग पहचान बनायी है. क्षेत्र के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि खेल में भी कैरियर है. उन्होंने कहा कि अपने नौनिहालों के समर्थन के लिए क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं. यहां के खिलाड़ियों ने 24 में से 15 स्वर्ण जीतकर अपनी मंशा जता दी है. मौके पर कोच रोहित कुमार, सीताराम साहू, इरफान, पंकज गुप्ता, सूरज साहू, राजू महली, अशोक गहलोत, विक्रम ठाकुर, मुखिया सारथी देवी, सारनी देवी सहित अन्य उपस्थित थे. पदक विजेता तीरंदाज : प्रतियोगिता में करण पातर ने दो स्वर्ण और एक कांस्य, लवली कुमारी तीन स्वर्ण, सोनी कुमारी ने दो स्वर्ण और एक रजत, होलिका कुमारी ने एक स्वर्ण और दो रजत, माही सोनकर दो स्वर्ण, परी सोनकर को तीन कांस्य, सुषमा कुमारी एक स्वर्ण, आरुषि कुमारी तीन स्वर्ण, आर्यना कुमारी दो स्वर्ण और एक रजत, लक्ष्मी कुमारी दो रजत, मीना कुमारी ने दो कांस्य पदक जीता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >