झारखंड के चार विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों एवं प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu ) ने राज्य के हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय, (Vinobha Bhawe university) दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, (Siddho Kanhu murmu University) पलामू स्थित नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय (Nilambar pitamber university) एवं चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय (kolhan University) में चार कुलपतियों की बुधवार को नियुक्ति कर दी. झारखंड राजभवन के प्रवक्ता ने यह सूचना दी.

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय, दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, पलामू स्थित नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय एवं चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में चार कुलपतियों की बुधवार को नियुक्ति कर दी. झारखंड राजभवन के प्रवक्ता ने यह सूचना दी.

उन्होंने बताया कि राज्यपाल और झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में परमाणु एवं आणविक भौतिकी विभाग के प्रमुख रहे मुकुल नारायण देव को हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सोनाझरिया मिंज को दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया. इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों के नामों की घोषणा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >