प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नियमित पुलिस महानिदेशक

Anurag Gupta DGP Jharkhand: झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित पुलिस महानिदेशक बना दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है.

Anurag Gupta Jharkhand DGP: झारखंड के प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को नियमित पुलिस महानिदेशक बना दिया गया है. अनुराग गुप्ता 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं. नियमित पुलिस महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. अनुराग गुप्ता सीआईडी डीजी के पद पर पदस्थापित हैं. उनके पास एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी है. इन दोनों पदों के बारे में अधिसूचना में कुछ नहीं कहा गया है.

2022 में डीजी रैंक में मिली थी अनुराग गुप्ता को प्रोन्नति

अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रैंक में प्रोन्नति मिली थी. प्रोमोशन के बाद अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग बनाये गये थे. झारखंड सरकार ने 26 जुलाई 2024 को उनको झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था. विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें इस पद से हटा दिया गया. फिर नवंबर 2024 में उनको फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया. अब उनकी नियुक्ति को सरकार ने नियमित कर दिया है.

झारखंड सरकार की अधिसूचना में क्या?

झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की जो अधिसूचना जारी की है, उसमें इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि उनका कार्यकाल कब से शुरू होगा. इस अधिसूचना में सिर्फ इतना ही लिखा है कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल ‘महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025’ के नियम 10 (1) के अनुरूप होगा. नियमावली के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा.

कब तक होगा अनुराग गुप्ता का कार्यकाल?

अगर 26 जुलाई 2024 से उनकी नियुक्ति को प्रभावी माना जायेगा, तो अनुराग गुप्ता का कार्यकाल 26 जुलाई 2026 तक होगा. अगर 28 नवंबर 2024 को फिर से हुई नियुक्ति को प्रभावी माना जायेगा, तो उनका कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक होगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाया था

झारखंड सरकार ने पहली बार 26 जुलाई 2024 को अनुराग गुप्ता को झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था. हालांकि, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उन्हें डीजीपी के पद से हटाने का निर्देश दिया था. चुनाव के बाद हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता में वापसी हुई, तो 28 नवंबर 2024 को फिर से अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त कर दिया गया.

झारखंड सरकार को बनानी पड़ी नयी नियमावली

डीजीपी के पैनल पर लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और झारखंड सरकार में विवाद के बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी डीजीपी की नियुक्ति नियमावली बनायी. कैबिनेट की सहमति के बाद नियमावली से संबंधित जारी संकल्प के आधार पर रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की अनुशंसा की. इसी के आधार पर झारखंड सरकार ने यह अधिसूचना जारी की है.

इसे भी पढ़ें

Video: मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्त बना रही झारखंड सरकार, दुमका में बोले हेमंत सोरेन

आदिवासियों का तीर्थस्थल बनेगा सिरसी-ता-नाले, कुंभ मेले की तरह मान्यता दिलाने का होगा प्रयास, बोले चमरा लिंडा

लातेहार पुलिस ने 13 साल से फरार झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को किया गिरफ्तार

16 गुणा हुआ झारखंड का वार्षिक रेल बजट, नया ट्रैक बिछाने पर खर्च होंगे 56,694 करोड़ रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >