Ranchi News : तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

श्री राधाकृष्ण मंदिर, पुंदाग में रविवार को अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया.

रांची. श्री राधाकृष्ण मंदिर, पुंदाग में रविवार को अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया. तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच केसरिया खीर, पुड़ी, आलू, चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया. ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा भजनों की गंगा बहायी गयी. ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि छह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किये. मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, गोविंद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, बिजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, मिलन जालान, राज जालान, पवन कुमार पोद्दार, मनीष सोनी, संतोष देवी अग्रवाल, विद्यादेवी अग्रवाल, शीला मुरारका, ललिता अग्रवाल, सिद्धी वंदना, विशाखा जालान, राधिका जालान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >