विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने भी बीमारी के नाम पर इडी से समय मांगा

इडी ने समन भेज कर अंकित को पूछताछ के लिए पांच अप्रैल को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.

रांची. विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने भी बीमारी के नाम पर इडी से समय मांगा है. इडी ने समन भेज कर अंकित को पूछताछ के लिए पांच अप्रैल को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद ने भी पूछताछ के लिए हाजिर होने से पहले बीमारी का हवाला देते हुए समय की मांग की थी. उन्हें चार अप्रैल को हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया था. इडी ने रंगदारी, लेवी वसूली, बालू के अवैध कारोबार, जमीन कब्जा सहित अन्य प्रकार के गंभीर अपराध के मद्देनजर इसीआइआर दर्ज करने के बाद 13 मार्च को अंबा प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों व करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. वहां से अंकित राज द्वारा बालू का अवैध कारोबार करने से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >