अनगड़ा: थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. इनमें दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पहली घटना अनगड़ा-मुरी मार्ग पर जोन्हा तालाब के समीप हुई. जोन्हा कुम्हारटोली निवासी सुमित्रा देवी (56) को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया.
गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल रांची ले जाया गया, जहां से रिम्स रेफर किया गया. इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गयी. दूसरी घटना अनगड़ा-हुंडरू मार्ग पर गेतलसूद दुर्गा मंदिर के पास हुई. ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गये.
घायलों में पांचा निवासी तिजु ठाकुर (38), अंश ठाकुर (18), लीला देवी (33) सहित अन्य शामिल हैं. भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
