अनगड़ा में छाया घना कोहरा, रांची-मुरी मार्ग पर घटी विजिबिलिटी

Ranchi News: आज सुबह अनगड़ा में घने कोहरे से रांची-मुरी मार्ग पर दृश्यता घट गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी हुई. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. सुबह 8 बजे तक पूरे इलाके में घना कुहासा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई थी. 

घना कोहरा बना परेशानी की वजह, यातायात पर पड़ा असर

घने कोहरे का सबसे अधिक असर सुबह के समय यातायात व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिला. रांची-मुरी मुख्य रास्ते पर दृश्यता बहुत कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क पर आगे कुछ भी साफ दिखाई न देने के कारण दुर्घटना से बचने के लिए चालक मजबूरी में गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए. कई जगहों पर वाहन लगभग रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे सड़क पर लंबा जाम जैसा दृश्य बन गया. 

स्कूल और कामकाज पर पड़ा असर

इसी दौरान घने कोहरे ने आम लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया. सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थी, नौकरी और कामकाज के लिए निकलने वाले लोग तथा अन्य यात्री सभी को यात्रा के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बसों और अन्य वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण लोग समय पर अपने स्थान तक नहीं पहुंच सके और कई जगहों पर देरी भी देखने को मिली. 

धूप निकलने के बाद मिली राहत

हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा और सूर्य की किरणें निकलने लगीं, कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा. इसके बाद नॉर्मल दिखने लगा और यातायात व्यवस्था भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट आई. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

यह भी पढ़ें: धनबाद में कोल कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >