तरुण घोष एफसी व युवा जीते

तरुण घोष एफसी ने रांची रिकर्स, कांके को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया.

रांची. तरुण घोष एफसी धुर्वा व युवा क्लब ने प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले जीत लिये. वहीं प्रैक्टिस ग्राउंड में सुरूड एफसी व सशक्त क्लब का मैच गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ. दिन के दूसरे मुकाबले में तरुण घोष एफसी ने रांची रिकर्स, कांके को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया. मैच के दूसरे ही मिनट में रौशनी वर्मा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. मैच के 20वें मिनट में रौशनी वर्मा ने टीम के लिए दूसरा गोल किया. वहीं, 36वें मिनट में अल्पना कुजूर ने गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी. वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में युवा क्लब ने आशा एफए भुसुर को 2-0 से हराया. राइट टू किक चारीहुजीर व एसएस एफसी नगड़ी का मैच ड्रॉ रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >