Amit Shah Ranchi Road Show: अमित शाह ने रांची के चुटिया में किया रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Amit Shah Ranchi Road Show: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर थे. राजधानी रांची के चुटिया में उन्होंने रोड शो किया. इस दौरान ओपन जीप पर उनके साथ रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ थे.

12:23 AM. 18 May 24 12:23 AM. 18 May

अमित शाह ने रांची के चुटिया में किया रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर थे. उन्होंने रांची के चुटिया में भव्य रोड शो किया. इस दौरान भव्य नाजारा. रोड शो के बाद वे रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए.

12:07 AM. 18 May 24 12:07 AM. 18 May

अमित शाह रोड शो के बाद रांची एयरपोर्ट के लिए हुए रवाना

अमित शाह चुटिया में रोड शो करने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए.

12:04 AM. 18 May 24 12:04 AM. 18 May

अमित शाह रांची के चुटिया में कर रहे रोड शो, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची के चुटिया में रोड शो कर रहे हैं. उनके साथ रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ओपन जीप पर सवार हैं. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऊंची इमारतों पर पुलिस के जवान तैनात हैं.

11:51 PM. 17 May 24 11:51 PM. 17 May

अमित शाह के रोड शो में चुटिया में दिख रही बनारस की गंगा आरती की झलक

अमित शाह के रोड शो में चुटिया में बनारस की गंगा आरती की झलक दिख रही है.

11:44 PM. 17 May 24 11:44 PM. 17 May

अमित शाह के काफिले के आगे चल रहे कलाकार, नृत्य-गीत से बांध रहे समां

अमित शाह के रोड शो के दौरान काफिले के आगे कलाकार नाचते-गाते चल रहे हैं.

11:35 PM. 17 May 24 11:35 PM. 17 May

अमित शाह के 1.5 किमी लंबे रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गृह मंत्री अमित शाह के चुटिया में रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चौक तक है. यह पूरा इलाका करीब 1.5 किलोमीटर का है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

11:27 PM. 17 May 24 11:27 PM. 17 May

अमित शाह के रोड शो में थ्री लेयर सिक्योरिटी

अमित शाह के रोड शो के दौरान सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी है. ओपन जीप के आगे भीड़ चल रही है. इस दौरान 3 लेयर सिक्योरिटी है.

11:16 PM. 17 May 24 11:16 PM. 17 May

अमित शाह के रोड शो में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सुर‍क्षा के कड़े इंतजाम

अमित शाह के रोड शो में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस दौरान सुर‍क्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

11:10 PM. 17 May 24 11:10 PM. 17 May

अमित शाह का रोड शो शुरू, संजय सेठ के साथ ओपन जीप पर हुए सवार

अमित शाह का रोड शो रांची के चुटिया में शुरू हो गया. वे ओपन जीप पर बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के साथ सवार हुए. इस दौरान सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी है.

11:04 PM. 17 May 24 11:04 PM. 17 May

अमित शाह का रोड शो शुरू, उमड़ा जनसैलाब

अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है. इस दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा.

10:55 PM. 17 May 24 10:55 PM. 17 May

अमित शाह के रोड शो में सजेगा राम दरबार, होगी गंगा आरती

अमित शाह के रांची रोड शो में राम दरबार सजेगा और गंगा आरती की जाएगी.

गंगा आरती करने के लिए बनारस से पुरोहित बुलाए गए हैं.

10:49 PM. 17 May 24 10:49 PM. 17 May

अमित शाह के रांची रोड शो को लेकर जोरदार तैयारी

अमित शाह के रांची रोड शो को लेकर जोरदार तैयारी की गयी है. चुटिया में सड़कों के किनारे न सिर्फ बीजेपी के झंडे लगाए गए हैं, बल्कि अन्य साज-सज्जे भी किए गए हैं. इससे इलाके की रौनक बढ़ गयी है.

10:42 PM. 17 May 24 10:42 PM. 17 May

अमित शाह का रांची में होगा भव्य स्वागत

अमित शाह के रांची पहुंचने पर आम जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता टोलियों में स्वागत करेंगे. इसके बाद अमित शाह शाम 7:00 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

10:41 PM. 17 May 24 10:41 PM. 17 May

18 मई को बोकारो में होने वाली अमित शाह की जनसभा स्थगित

अमित शाह की व्यस्तता की वजह से 18 मई को बोकारो में होनेवाली उनकी जनसभा को फिलहाल स्थगित कर दी गयी है.

10:33 PM. 17 May 24 10:33 PM. 17 May

अमित शाह के रोड शो को लेकर सजा चुटिया का महादेव द्वार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रांची में रोड शो है. वे चुटिया में रोड शो करेंगे. इसे लेकर चुटिया के महादेव द्वार को सजाया गया है.

10:29 PM. 17 May 24 10:29 PM. 17 May

रोड शो के मार्ग में ऊंचे भवनों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

अमित शाह के रोड शो के दौरान सुरक्षा को लेकर मार्ग के दोनों ओर ऊंचे भवनों में पुलिस की तैनाती की गयी है. इनका काम ऊपर से सुरक्षा-व्यवस्था पर निगरानी करने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करना है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है. कार्यक्रम के दौरान चेकिंग के लिए आवश्यक यंत्रों से भी जांच की जाएगी.

10:18 PM. 17 May 24 10:18 PM. 17 May

अमित शाह के रोड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमित शाह के रोड शो के रास्ते में दोनों ओर से बैरिकेडिंग की गयी है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो. इसके अलावा सादे लिबास में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान बाहरी इलाके में अलग से पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जा रही है.

10:11 PM. 17 May 24 10:11 PM. 17 May

केतारी बागान रेलवे क्रॉसिंग से चुटिया जाने वाले वाहन रोक दिए जाएंगे

इस दौरान केतारी बागान रेलवे क्रॉसिंग से चुटिया की ओर आने वाले वाहनों को भी रोक दिया जायेगा. रोड शो समाप्त होने के बाद गृह मंत्री बहुबाजार, रेडिशन ब्लू होटल, कडरू अरगोड़ा, हरमू बाइपास रोड से हिनू होते हुए एयरपोर्ट लौटेंगे.

10:09 PM. 17 May 24 10:09 PM. 17 May

4:45 बजे से रोक दी जायेगी नामकुम-चुटिया रोड की ट्रैफिक

गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो को लेकर शुक्रवार की शाम 4:45 बजे से नामकुम -चुटिया रोड की ट्रैफिक रोक दी जायेगी. इस दौरान नामकुम पुराना थाना, लोआडीह, सामलौंग होकर चुटिया आने-जानेवाले और कांटाटोली की ओर से चुटिया जानेवाले वाहनों को भी रोक दिया जायेगा.

10:06 PM. 17 May 24 10:06 PM. 17 May

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम 5:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम 5:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद चुटिया में इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक एक घंटे रोड शो करेंगे. इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारी कर ली गयी है. रोड शो को लेकर जगह-जगह मंच बनाये गए हैं.

9:58 PM. 17 May 24 9:58 PM. 17 May

अमित शाह का आज रांची में रोड शो

Amit Shah Ranchi Road Show Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को झारखंड दौरा है. वे राजधानी रांची के चुटिया में रोड शो करेंगे. इस दौरान वे रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट की अपील करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >