भारी बारिश के बाद क्या करें झारखंड के किसान, कृषि विभाग ने तैयार किया वैकल्पिक प्लान

Alternative Agriculture Plan: मानसून में हुई झमाझम और सामान्य से अधिक बारिश ने किसानों के साथ-साथ सरकार को भी परेशान कर दिया है. अत्यधिक बारिश को देखते हुए सरकार ने खेती-किसानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह CRIDA से मांगी थी. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के तहत काम करने वाले संस्थान ने झारखंड सरकार को अपनी अनुशंसा भेजी है. पूरी अनुशंसा यहां पढ़ें.

Alternative Agriculture Plan: मानसून के सीजन में 1 जून से 19 जुलाई के बीच 65 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है. अत्यधिक बारिश की वजह से झारखंड में खेती काफी प्रभावित हुई है. मानसून की शुरुआत में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे थे, लेकिन जब मानसून लगातार बरसने लगा, तो किसानों की चिंता बढ़ गयी. ऐसी स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की संस्थान सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर ड्राइलैंड एग्रीकल्चर (सीआरआइडीए), हैदराबाद से एक रिपोर्ट तैयार करायी है.

CRIDA ने आकस्मिक उपायों की अनुशंसा की

रिपोर्ट में झारखंड के अधिकांश जिलों में हुई अत्यधिक बारिश की स्थिति (17 जुलाई 2025 तक) के तहत आकस्मिक उपायों की अनुशंसा की गयी है. संस्थान ने कहा है कि आकस्मिक उपायों को कृषि विभाग के प्रखंड स्तर के अधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और अन्य अधिकारियों के बीच प्रकाशित और प्रसारित करें. इससे अधिक बारिश की स्थिति में भी अधिकतम क्षेत्र को कवर किया जा सकेगा.

मटर, अरहर आदि की बुवाई की दी सलाह

सीआरआइडीए ने अनुशंसा की है कि अगस्त और सितंबर में मटर जैसी आकस्मिक फसलों की खेती की जा सकती है. मध्यम अवधि परिपक्वता (180-190 दिन) वाली अरहर की किस्मों की बुवाई 7 सितंबर तक की जा सकती है. मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों (दोन-3) में जहां किसान आमतौर पर चावल की रोपाई करते हैं. वहां अरहर, मक्का, ज्वार और बाजरे की बुवाई 7 से 10 अगस्त तक मेढ़ और नाली विधि से कर सकते हैं. अत्यधिक संवेदनशील इलाकों में चावल की रोपाई के स्थान पर उचित निकाई-गुड़ाई प्रबंधन के साथ सीधी बुवाई वाले चावल (डीएसआर) की रोपाई की जा सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यम अवधि परिपक्वतावाली किस्म का उपयोग करें

सीआरआइडीए ने कहा है कि मध्यम और निचली भूमि में जहां धान का बिचड़ा तैयार है. वहां किसान पहले से ही चावल की रोपाई करते रहे हैं. भारी वर्षा की स्थिति में अंकुर खराब हो जाते हैं, तो अनुशंसित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करके मध्यम अवधि परिपक्वता अवधिवाले धान का बिचड़ा तैयार किया जा सकता है. इससे किसान 7 से 10 अगस्त तक रोपा कर सकते हैं.

वैकल्पिक खेती के लिए की गयी अनुशंसाएं एक नजर में. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड में है 4 प्रकार की भूमि

झारखंड में खेती योग्य 4 प्रकार की भूमि है. उच्चभूमि (टांड़), मध्यम उच्च भूमि (दोन-3) मध्यम भूमि (दोन-2) और निम्न भूमि (दोन-1). 10.0 लाख हेक्टेयर जमीन उच्च भूमि में आते हैं. मध्यम उच्च भूमि (दोन-3) में 7 लाख हेक्टेयर, मध्यम भूमि (दोन-2) में 5 लाख हेक्टेयर और निम्न भूमि (दोन) में 6 लाख हेक्टेयर जमीन है.

झारखंड में भरे हुए हैं नदी, तालाब और कुआं

जून और जुलाई में वर्षा सामान्य से 65 फीसदी अधिक हुई है. इसलिए झारखंड के कुआं, तालाब, नदी, बांध और जलाशय लबालब भरे हुए हैं. अगस्त और सितंबर 2025 में यदि सूखा पड़ता है, तो इस पानी का उपयोग जीवन रक्षक सिंचाई के रूप में किया जा सकता है. इस अतिरिक्त वर्षा का उपयोग रबी फसलों और तिलहन जैसे चना, मसूर, सरसों और अलसी की बुवाई के लिए भी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला 2025: देवघर में 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, सुल्तानगंज से रवाना हुए 285860 कांवरिया

झारखंड से गुजर रहा ट्रफ, एक दिन में रांची में हुई 140.2 मिमी वर्षा, जानें किस दिन होगी भारी बारिश

Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, जुलाई और अगस्त में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, आज ही देख लें लिस्ट

धनबाद में झरिया के इंदिरा चौक पर 8 साल बाद फिर धंसी जमीन, मिनी ट्रक गड्ढे में गिरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >