सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

थाना क्षेत्र के केदल में सड़क निर्माण कार्य का उपमुखिया ने विरोध किया है.

मैक्लुस्कीगंज.

थाना क्षेत्र के केदल में सड़क निर्माण कार्य का उपमुखिया ने विरोध किया है. उक्त थाना क्षेत्र केदल गांव में मायापुर पंचायत के उपमुखिया कार्तिक यादव सहित समर्थकों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री व अनियमितता का आरोप लगाया है. बताया कि मायापुर के छापरटोला से जोरकाठ होते हुए केदल मैगजीन मोड़ तक आरइओ विभाग से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. श्री यादव ने बताया कि सड़क निर्माण स्थल पर विभाग का कोई भी अभियंता या कर्मी नहीं रहते हैं. ऐसे में संवेदक कर्मी मनमानी ढंग से मानकों को ताक पर रख निर्माण करा रहे हैं. विरोध करनेवालों में कौलेश्वर गंझू, बालचंद गंझू, सुरेश गंझू, बसंत लोहरा, सुरेश गंझू, संतोष गंझू, पवन गंझू, विनोद, सुभाष अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >