प्रतिनिधि, ओरमांझी.
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कुच्चू गांव स्थित उनके पैतृक निवास पर शनिवार को अहले सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया. श्री साहू ने अपने आवास पर पहुंचे सभी लोगों से मिलकर बधाई स्वीकार की. कहा कि मुझ जैसे एक गांव में रहनेवाले अत्यंत साधारण कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. संगठन ने जो विश्वास और दायित्व मुझे सौंपा है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगा. कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार का अभिन्न अंग हैं. मैं झारखंड को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हूं. बधाई देनेवालों में विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व विधायक समरी लाल, जिप सदस्य कुमकुम देवी, पूर्व पार्षद रोशनी खलखो, प्रेम मित्तल, संजय प्रसाद, अनिल प्रसाद, संजय साहू, अमीत साहू, रामलखन मुंडा, प्रभात भूषण महतो, सत्यदेव मुंडा, केके गुप्ता, अमरनाथ चौधरी, दिलीप मेहता, राजकिशोर साहू, शशि मेहता आदि शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
