बिजली बिल जमा करने के लिए आज खुले रहेंगे सभी एटीपी काउंटर

रांची में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को सभी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के अवर प्रमंडल कार्यालय खुले रहेंगे. आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एटीपी काउंटर पर अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकेंगे.

राजकुमार की रिपोर्ट

रांचीः बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और बकाया राजस्व की वसूली को लेकर रविवार को विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के सभी अवर प्रमंडल कार्यालय खुले रहेंगे. इन कार्यालयों की राजस्व शाखाओं के साथ एटीपी काउंटर भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे.

उपभोक्ता इस दौरान अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हें आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें- 100 रुपए दो, तभी लिखेंगे आवेदन ! चतरा सदर थाना का पुराना वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा

विभाग के अनुसार, उपभोक्ता संबंधित कार्यालय पहुंचकर एटीपी काउंटर के माध्यम से बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी बिजली बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिल का समय पर भुगतान करें और किसी तरह की परेशानी से बचें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >