पिस्कानगड़ी.
दलादली ओपी क्षेत्र के बगीचाटोली रोड जाजपुर स्थित द एवेन्यू रिजॉर्ट में बीते मंगलवार को अंधाधुंध फायरिंग के आरोप में नगड़ी जिप सदस्य के पति बजरंग महतो पिता दिलेश्वर महतो ग्राम प्रेमनगर और उनके साथियों धीरज मेहता पिता स्व रामकिशुन मेहता, रमेश ठाकुर पिता स्व धनु ठाकुर, कृष्णा महतो पिता धनेश्वर महतो व उपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त सभी रिसोर्ट में अंधाधुंध गोलीबारी करने का आरोप में दलादली ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार उरांव ने नगड़ी थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार 30 सितंबर को करीब 9.30 बजे रात बजरंग महतो अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस जाजपुर स्थित द एवेन्यू रिसोर्ट पहुंचे. उन्होंने दबदबा बनाने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की. इसके बाद सभी भाग निकले. घटना के संबंध में रिसोर्ट के मालिक चंदन सिंह ने इसकी सूचना दलादली ओपो प्रभारी को दी. दलादली ओपी प्रभारी ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों पर कां संख्या 150/2025 के तहत 25(6)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया. आरोपियों के पास से दो दोनाली बंदूक व एक रिवाल्वर बरामद हुआ है. घटना में गिरफ्तार एक आरोपी रमेश ठाकुर नगड़ी के बैंक में गार्ड का काम करता था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
