अलबर्ट बिलुंग बने रांची के नये DSO, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 ऑफिसर की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

Jharkhand Transfer- Posting News (रांची) : शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 ऑफिसर की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इन अधिकारियों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (District Supply Officer- DSO) के तौर पर विभिन्न जिले में पोस्टिंग की गयी है. यहां पूरी लिस्ट पढ़ सकते हैं.

Jharkhand Transfer- Posting News (रांची) : शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 ऑफिसर की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इन अधिकारियों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (District Supply Officer- DSO) के तौर पर विभिन्न जिले में पोस्टिंग की गयी है. इस संबंध में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है. यहां पूरी लिस्ट पढ़ सकते हैं.

दुमका के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अलबर्ट बिलुंग को अगले आदेश तक रांची का नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, पलामू के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश को अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है.

रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अगले आदेश तक पलामू का नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, लातेहार के जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास को अगले आदेश तक दुमका का नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है.

Also Read: Jharkhand Unlock 6: झारखंड में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर खुलेंगे, वीकेंड लॉकडाउन में छूट, इंटरस्टेट बसें शुरू

इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अगले आदेश तक देवघर का नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर, पलामू के छत्तरपुर अनुमंडल का सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी निर्मल कुमार सिंह को बनाया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >