आजसू ने आधी आबादी को घूंघट से निकालकर नेतृत्व की मुख्यधारा में लाया : सुदेश

अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन गुरुवार को तुरुप में संपन्न हुआ. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने ही महिलाओं को घर की चौखट और घूंघट से निकालकर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है. उन्होंने याद दिलाया कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर उन्हें पुरुषों के समान नेतृत्व की मुख्यधारा में आजसू पार्टी ने ही स्थापित किया है. कहा कि महिलाएं अब और आगे आयें तथा राज्य के राजनीतिक व सामाजिक नेतृत्व की कमान संभालें. राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को ठगने का काम कर रही है. गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने महिलाओं को एसआरआइ की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम तभी कटेगा जब मतदाता क्षेत्र में अनुपस्थित हो, उसकी मृत्यु हो चुकी हो, किसी अन्य जगह पर भी नाम दर्ज हो या फिर वह कहीं और शिफ्ट हो गया हो. सम्मेलन में मांडू विधायक निर्मल महतो, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, वीणा देवी, बबीता कुमारी, यशोदा देवी, पार्वती देवी, अंजू देवी, फूलकुमारी, सरिता देवी, मोहसिन खान, प्रभा देवी, परवाज खान, वीणा देवी, चंद्रमणि देवी, अनिता साहू, प्रियंका साहू, गीता देवी, संजय महतो, घासनी देवी सहित राज्यभर की सैकड़ों महिला पदधारी व कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्नB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >