Air India Express Flight Cancel: एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-दिल्ली फ्लाइट रद्द, गुस्से में यात्री

Air India Express Flight Cancel: रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्री आक्रोशित हो गये. कुछ यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोलकाता के रास्ते दिल्ली जाने का विकल्प दिया. दो सांसदों समेत कई यात्रियों ने इस विकल्प को चुना और रांची सें कोलकाता और फिर कोलकाता से दिल्ली गये.

Air India Express Flight Cancel: एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आइएक्स-1200 (रांची-दिल्ली) फ्लाइट रविवार को रद्द कर दी गयी. इस फ्लाइट से झारखंड के 4 सांसदों को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए जाना था. विमान में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. सांसद प्रदीप वर्मा ने बताया कि विमान दिल्ली से रांची अपने निर्धारित समय शाम 4:52 बजे आया. इसके बाद सभी यात्रियों को एक-एक कर विमान में बैठाया गया.

1:30 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुई तकनीकी खराबी

विमान की जांच के क्रम में कुछ तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. इसके बाद एयरलाइंस की ओर से उद्घोषणा की गयी कि विमान विलंब से उड़ान भरेगा. लगभग 1:30 घंटे तक विमान में आयी तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने की कोशिश की गयी, लेकिन इसके बाद विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया.

यात्रियों ने दूसरी फ्लाइट की मांग की

विमान के रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्री आक्रोशित हो गये. एयरलाइंस के अधिकारियों से दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग करने लगे. कई यात्रियों ने कहा कि जरूरी काम से वे जा रहे हैं, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाये. एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने कुछ यात्रियों को रांची से कोलकाता के रास्ते दिल्ली जाने का विकल्प दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा कोलकाता के रास्ते गये

कुछ यात्रियों के साथ-साथ सांसद आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा ने इस विकल्प को चुना. वे लोग कोलकाता के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो गये. 2 और सांसद कालीचरण सिंह मुंडा और विद्युत वरण महतो ने सोमवार को सुबह दिल्ली जाने की योजना बनायी. इधर, एयरलाइंस के अधिकारी ने कहा कि तकनीकी खराबी दुरुस्त नहीं हो पायी. इसलिए सोमवार को दिल्ली से कुछ पार्ट्स मंगाये गये हैं. तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद ही विमान को दिल्ली भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Good News for Palamu: पलामू के 105 गांवों के लिए खुशखबरी, नहर में छोड़ा गया मलय डैम का पानी

पश्चिमी सिंहभूम में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक जांच एवं परीक्षा 21 से, अपना शेड्यूल यहां चेक करें

Jharkhand Flood: साहिबगंज में मंडराया बाढ़ का खतरा, हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 23-24 जुलाई के लिए जारी किया Red Alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >