Jharkhand: अग्निवीर बहाली में 4500 ने लगायी दौड़, 475 हुए चयनित, आज इन जिलों के अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल

अग्निपथ योजना के तहत देश भर में अग्निवीरों की बहाली हो रही है. झारखंड के 24 जिला के अभ्यर्थियों के लिए पांच से 22 सितंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में सेना भर्ती रैली हो रही है

रांची : अग्निवीर आर्मी बहाली के तहत कल झारखंड की राजधानी रांची में 4500 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए जिसमें 475 लोग सफल हुए. राज्य के 24 जिला के अभ्यर्थियों के लिए पांच से 22 सितंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में सेना भर्ती रैली हो रही है. कल खूंटी, कोडरमा, पाकुड़ व लातेहार के 4500 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए.

बहाली निदेशक कर्नल राकेश कुमार ने बताया कि चारों जिला के 5300 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 4500 ही आये. गुरुवार को दुमका, गढ़वा व जामताड़ा के 5300 अभ्यर्थियों ने दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

Also Read: Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत बोकारो के 3000 युवक आज लगायेंगे दौड़, जानें पूरी प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy. nic.in को अभ्यर्थी ठीक से पढ़ें, तो उनके हर शंका का समाधान हो जायेगा. उन्होंने बताया कि सामान्य जाति वाले अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी सहित जिन्हें बहाली में छूट मिलनी है, उन्हें ही संबंधित प्रमाणपत्र जमा करना है.

आपको बता दें कि सेना भर्ती रैली में 1600 मीटर दौड़ पांच मिनट में पूरी करनी होती है. उसके बाद फिजिकल जांच होगी. ज्ञात हो कि इस योजना के तहत चार साल के लिए अग्निवीरों की बहाली की जायेगी.

बिचौलियों से रहे सावधान

अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही बहाली का प्रलोभन देने वाले बिचौलिये भी सक्रिय हो गए हैं. सेना के द्वारा अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वो ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में न रहें. इसके साथ ही ऐसे किसी दलाल की जानकारी सेना पुलिस को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >