सर्टिफाइड कॉपी के आवेदन का स्टेटस वेबसाइट पर भी देख सकेंगे अधिवक्ता

अधिवक्ता अब सर्टिफाइड कॉपी के आवेदन का स्टेटस वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. अावेदन डालने के तीसरे दिन 12:30 बजे तक स्टेटस डाल दिया जायेगा

रांची : अधिवक्ता अब सर्टिफाइड कॉपी के आवेदन का स्टेटस वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. अावेदन डालने के तीसरे दिन 12:30 बजे तक स्टेटस डाल दिया जायेगा. अधिवक्ता व मुवक्किल रांची सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केस नंबर के माध्यम से आवेदन का स्टेटस देख सकते है़ं अगर आवेदन पेंडिंग है या उसमें कुछ कमी है, तो इसकी भी जानकारी अपलोड कर दी जायेगी़

सर्टिफाइड कॉपी लेने के लिए शुल्क और कोर्ट फीस कितनी लगेगी, इसकी भी जानकारी वेबसाइट पर मिल जायेगी़ डालसा सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि मंगलवार से वेबसाइट पर सर्टिफाइड कॉपी अपलाेड करना शुरू कर दिया गया है.

बताया जाता है कि सर्टिफाइड कॉपी का आवेदन सिविल कोर्ट में बने ड्रॉप बॉक्स में डालने के 24 घंटे बाद डिपार्टमेंट और उसके बाद संबंधित अदालत में भेजा जायेगा़ तीसरे दिन स्टेटस वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा़

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >