मुखिया के घर पर चस्पा किया इश्तेहार

कांके प्रखंड के खटंगा पंचायत के मुखिया अनिल लिंडा को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया है.

मेसरा.

कांके प्रखंड के खटंगा पंचायत के मुखिया अनिल लिंडा को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया है. लालगंज स्थित उसके घर पर महिला थाना के अवर निरीक्षक सूर्यमणि सोय, खेलगांव थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनिल हांसदा ने न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को मुखिया के घर की दीवार पर चस्पा किया. थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि न्यायालय ने दो महीना पूर्व उक्त मुखिया के विरुद्ध वारंट निर्गत किया था. उन्होंने यह भी बताया कि बेल कराने या न्यायालय में हाजिर होने को लेकर उक्त मुखिया के परिजनों को महिला थाना व खेलगांव थाना पुलिस ने बार-बार कहा, परंतु आरोपी हाजिर नहीं हुए. ज्ञात हो कि पिंकी कुमारी नामक युवती ने मुखिया पर 21 दिसंबर 2023 को महिला थाना में मामला दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >