संजीव सिंह की रिपोर्ट
रांचीः डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के संस्कृत विभाग में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
संस्कृत की प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही
संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में संस्कृत भाषा की प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही है. संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और चिंतन की मूल आधारशिला है. उन्होंने कहा कि संस्कृत के अध्ययन से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है.
ये भी पढ़ें- जमीन दिलाने के नाम पर 59.56 लाख रुपए की ठगी, पांच साल बाद दिया चेक भी बाउंस
