सुखदेव बने मुख्य सचिव व राजीव सीएम के प्रधान सचिव

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एक अप्रैल से झारखंड के नये मुख्य सचिव होंगे. 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की सेवानिवृत्ति के बाद वह राज्य के 22वें मुख्य सचिव का प्रभार ग्रहण करेंगे.

रांची : गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एक अप्रैल से झारखंड के नये मुख्य सचिव होंगे. 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की सेवानिवृत्ति के बाद वह राज्य के 22वें मुख्य सचिव का प्रभार ग्रहण करेंगे. डॉ. तिवारी काे तीन माह का सेवा विस्तार देने पर चर्चा भी हुई, लेकिन सरकार मुख्य सचिव किसी नए अधिकारी को बनाना चाहती है.

वहीं, श्रम विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. श्री एक्का सूचना प्रौद्योगिकी सचिव, जेबीवीएनएल के एमडी व श्रमायुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी थे. उनको स्थानांतरित करते हुए मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है. इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

1987 बैच के आइएएस अफसर हैं सुखदेव सिंह

राज्य के नये मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 1987 बैच के आइएएस अफसर हैं. वह अविभाजित बिहार के समय से वर्तमान झारखंड के कई जिलों में एसडीओ और उपायुक्त के रूप में पदस्थापित रहे हैं. श्री सिंह राज्य गठन के समय राजधानी रांची के उपायुक्त थे. उनकी पहली पोस्टिंग सिंहभूम के धालभूम में बतौर एसडीओ हुई थी. श्री सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन व मधु कोड़ा के प्रधान सचिव के रूप में काम कर चुके हैं.

मधुबनी के डीएम रहे हैं राजीव अरुण एक्का

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का 1994 बैच के आइएएस अफसर हैं. अविभाजित बिहार में वह मधुबनी के डीएम रह चुके हैं. झारखंड में वह चाईबासा और रांची के उपायुक्त के रूप में भी पदस्थापित रहे हैं. उसके बाद वह श्रम, कल्याण समेत कई विभागों के सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. पंचायती राज विभाग में रहते हुए उन्होंने ग्रामीण व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेहतर काम किया है.

डिप्रभा लकड़ा को केंद्र से अनुमति नहीं मिलने पर एक्का की संभावना बनी

सीएम के प्रधान सचिव पद के लिए पहले दो नाम पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय चौबे और पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी डिप्रभा लकड़ा आए थे. चौबे उस समय अनिच्छुक दिखे तो सरकार ने उन्हें नगर विकास सचिव बना दिया. वहीं अब डिप्रभा पर केंद्र से अनुमति नहीं मिलने पर राजीव अरुण एक्का के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार सीएम केंद्र की मंजूरी का ज्यादा इंतजार नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >