बरहेट थानेदार पर कार्रवाई नाकाफी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई : माले

बरहेट थानेदार पर कार्रवाई नाकाफी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई : माले

रांची : भाकपा-माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद और विधायक विनोद सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर बरहेट के थानेदार रहे हरीश पाठक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. पाठक बरहेट थाना में एक दलित लड़की को गाली-गलौज और प्रताड़ित करने के कारण लाइन हाजिर किये गये हैं.

माले ने पुलिस इंस्पेक्टर के पूर्व के कारनामों को देखते हुए इस तरह की कार्रवाई को नाकाफी बताया. साथ ही कहा कि यह व्यक्ति जिस थाने की ड्यूटी में तैनात रहा हर जगह अपराध किया है.

माले विधायक ने बकोरिया जनसंहार, जामताड़ा में पुलिस हाजत में पिटाई से मिन्हाज अंसारी की हत्या के साथ ही लोहरदगा से लेकर अन्य थानों में इनसे जुड़ी वारदातों की चर्चा करते हुए सरकार से सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग रखी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >