हाई स्पीड मॉडम चोरी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

मांडर पुलिस ने महुआजाड़ी स्थित एयरटेल के मोबाइल टाॅवर में लगे हाई स्पीड मॉडम की चोरी करने वाले एक चोर गणेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मांडर

मांडर पुलिस ने महुआजाड़ी स्थित एयरटेल के मोबाइल टाॅवर में लगे हाई स्पीड मॉडम की चोरी करने वाले एक चोर गणेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार वह बिहार के पुनपुन जिला का रहनेवाला है. बताया गया कि पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को सूचना मिली थी की विभिन्न क्षेत्रों में लगे टाॅवर से लगातार हाई स्पीड मॉडम की चोरी की जा रही है. इसी सूचना पर क्षेत्र में सक्रिय मांडर पुलिस ने शुक्रवार की रात को उक्त चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से बरामद एयरटेल कंपनी के तीन पीस हाई स्पीड मशीन की कीमत करीब आठ लाख रुपये बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >