Ranchi news : अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बेचने का आरोपी पंडरा से गिरफ्तार

: एक मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस व मोबाइल फोन जब्त

: एक मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस व मोबाइल फोन जब्तरांची. आरपीएफ पोस्ट रांची ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत सीआइबी रांची और पंडरा ओपी पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की. इस क्रम में पंडरा ओपी क्षेत्र के अधवासी चौक, हेहल स्थित बबलू इंटरनेट कैफे में छापा मारा. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को ऑनलाइन कार्य करते हुए पकड़ा गया. उसने अपना नाम पंकज कुमार ठाकुर बताया. वह हिनू का रहनेवाला बताया जाता है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने व्यक्तिगत यूजर आइडी से अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाता था. इसके एवज में लोगों से अतिरिक्त राशि लेता था. उसके कंप्यूटर सिस्टम से कुल 20 रेलवे ई-टिकट (मूल्य 29,600) बरामद किये गये. इसके साथ ही एक मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस और मोबाइल फोन जब्त किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया. छापामारी में एसआई सोहन लाल व एएसआइ शक्ति सिंह के अलावा पुलिस के जवान शामिल थे.

3.90 लाख की साइबर ठगी का आरोपी तेलंगाना में गिरफ्तार

रांची़ इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने के एक मामले में आरोपी को साइबर थाना की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी़ इसकी तैयारी की गयी है़ ज्ञात हो कि कम समय में पैसा दो गुणा करने का प्रलोभन देकर रांची के एक व्यक्ति से 3.90 लाख रुपये की साइबर ठगी की गयी है़ इस मामले में साक्ष्य के आधार पर साइबर थाना की पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तेलंगाना गयी थी. जब आरोपी के ठिकाने पर पुलिस पहुंची, तब पता चला कि आरोपी ने तेलंगाना में भी साइबर ठगी एक घटना को अंजाम दिया है़ इस मामले में तेलंगाना पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है़ इसके बाद साइबर थाना की पुलिस रांची लौट आयी. अब 3.90 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर सीआइडी की साइबर थाना की पुलिस पूछताछ करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >