घर में घुसकर तोड़फोड़ व चोरी का आरोप, पीड़ित ने थाना में की शिकायत

थाना क्षेत्र के तारूप गांव निवासी रामवृत महतो ने अपने पड़ोस के कुछ लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी करने का आरोप लगाया है.

रातू.

थाना क्षेत्र के तारूप गांव निवासी रामवृत महतो ने अपने पड़ोस के कुछ लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार 12 अप्रैल को दोपहर दो बजे जय प्रकाश महतो, राजेंद्र महतो, राम कुमार महतो, बसंती देवी, सहरमनी देवी, सीमा देवी और मनोज कुमारी समेत अन्य लोग उनके घर में जबरन घुस आये. सभी ने मिलकर घर में लगे एसबेस्टस, खिड़की और दरवाजे तोड़ दिये तथा बिजली मीटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे सोने की चेन, लॉकेट, कान की बाली, चांदी की पायल, बक्से में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद तथा जमीन के कागजात भी ले गये. विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने, चोरी गये सामान की बरामदगी करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >