युवती का यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोपी पुनई उरांव (35) को चान्हो पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

चान्हो.

शादी का प्रलोभन देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोपी पुनई उरांव (35) को चान्हो पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी रघुनाथपुर गांव का रहनेवाला है. पुलिस के अनुसार पुनई उरांव पिता मंगरा उरांव के खिलाफ एक 31 वर्षीया युवती ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें उसने आरोप लगाया है कि वह 10 माह पूर्व पुनई उरांव से रघुनाथपुर में उसकी बहन के एक रिश्तेदार के घर में मिली थी. उसके बाद पुनई उरांव उससे फोन से बातचीत करने लगा और करीब एक महीने बाद शादी करने व माता-पिता से मिलाने की बात कहकर उसने अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता का कहना है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर व किसी को कुछ बताने पर ठीक नहीं होने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया. मामले में पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पुनई उरांव को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >