अभाविप ने तालाबंदी कर चार घंटे तक किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शैक्षणिक अव्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शनिवार को मांडर काॅलेज में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन किया.

प्रतिनिधि, मांडर.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शैक्षणिक अव्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शनिवार को मांडर काॅलेज में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन किया. सुबह नौ बजे से ही काॅलेज के मुख्य गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज में उर्दू, नागपुरी, संस्कृत व कुड़ुख सहित अन्य विषय में एक भी शिक्षक नहीं हैं. शैक्षणिक कर्मचारियों की भी भारी कमी है. जिसके चलते यहां शैक्षणिक व्यवस्था ठप हो गयी है. इसमें सुधार को लेकर आवश्यक पहल करने समेत पुस्तकालय में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, छात्राओं के लिए अलग शौचालय व कॉमन रूम की व्यवस्था करने, खेलकूद की सामग्री व परिसर में पार्किंग व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने, लिस्ट में नाम आने के बाद नामांकन से वंचित छात्रों को मौका देने, शिक्षकों के आने-जाने का समय सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों को लेकर वे कई बार काॅलेज प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं. लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उनकी मांगे पूरी नहीं मानी गयी तो काॅलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी, भूख हड़ताल व विश्वविद्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे.

प्राचार्य ने आरयू के डीएसडब्ल्यू से करायी बात :

प्राचार्य प्रो गांवा तिग्गा ने विरोध प्रदर्शन कर रहे अभाविप के कार्यकर्ताओं की रांची विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू से फोन पर बात करायी. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तालाबंदी व विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया. अभाविप के पूर्व जिला संयोजक उत्कर्ष तिवारी, आदर्श प्रसाद ने बताया कि डीएसडब्ल्यू ने जो मांगे तत्काल पूरी हो सकती है, उसको लेकर काॅलेज प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही एक सप्ताह के अंदर काॅलेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है. विरोध प्रदर्शन में राहुल ठाकुर, रोहित साहू, रवीना उरांव, बिट्टू सिंह, रोहित लोहरा, अनिकेत सिंह, कुशल कुमार गुप्ता, सूरज सिंह सहित अन्य शामिल थे.

मांडर काॅलेज में शैक्षणिक अव्यवस्था, विरोध में उतरे विद्यार्थी

रांची विवि के डीएसडब्ल्यू से फोन पर वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त

मांडर 1 व 2, विरोध प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >