Aaj Ka Mausam: रांची में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam: झारखंड में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है. बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की वजह से ऐसा हो रहा है. झारखंड में 19 अप्रैल तक के लिए मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. कुछ देर क ही बारिश में सड़कें जलमग्न हो जा रही हैं. बिजली ठप हो रहा है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल सामान्य से अधिक बरसेगा मानसून.

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने, पश्चिमी विक्षोभ तथा साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम पर खासा असर पड़ा है. मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हुई. कई इलाकों में आंधी भी चली है. इससे कई जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. राजधानी रांची में भी शाम में तेज हवा के साथ बारिश हुई. लगभग 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. समाचार लिखे जाने तक रांची सहित खूंटी के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी.

16 से 19 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल तक राज्य में गर्जन, वज्रपात व तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है. इसे देखते हुए पूरे राज्य में 19 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. पिछले 24 घंटे में पुटकी (धनबाद) में 93 मिमी, बोकारो में 50 मिमी, मैथन में 42 मिमी, गोविंदपुर में 42.6 मिमी व कांके में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

साइक्लोन की वजह से बिहार, मध्यप्रदेश और ओडिशा में भी हो रही बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन व निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड के साथ-साथ बिहार, मध्य प्रदेश व ओडिशा में भी बारिश हो रही है. बुधवार को मौसम में थोड़ा सुधार होने की गुंजाइश है. हालांकि, कई इलाकों में वज्रपात हो सकते हैं. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खराब मौसम के कारण चार विमान कोलकाता डायवर्ट

राजधानी रांची में मंगलवार की शाम अचानक मौसम खराब होने का असर विमान परिचालन पर भी पड़ा. इंडिगो के दिल्ली रांची विमान (रांची आगमन शाम 5.00 बजे), एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली-रांची विमान (रांची आगमन शाम 6.20 बजे), इंडिगो के भुवनेश्वर-रांची विमान (रांची आगमन शाम 7:10 बजे) व इंडिगो के चेन्नई-रांची विमान (रांची आगमन शाम 6.40 बजे) को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. उक्त चारों विमान खबर लिखे जाने तक रांची नहीं आये थे. इधर, विमानों के विलंब होने से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. वहीं, तकनीकी कारणों से एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई -रांची विमान सुबह 8.15 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे रांची आया. इंडिगो का कोलकाता-रांची विमान रात 8:45 बजे के स्थान पर रात 10:20 बजे व इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान रात 8:05 बजे के स्थान पर रात 10:40 बजे रांची आया.

हटिया-वन व टू ग्रिड से 50 मिनट ठप रही आपूर्ति

हटिया-वन व टू ग्रिड में करीब 50 मिनट तक ट्रांसमिशन लाइन का रिले सेंसर ट्रिप होने से टोटल पावर फेल्योर (टीपीएफ) रहा. यानी ग्रिड में टोटल इनकमिंग बंद की स्थिति बनी रही. 220 केवीए ग्रिड को दोबारा से चालू करने के लिए ग्रिडों को स्पेशल कोड की जरूरत पड़ती है. स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से स्पेशल अनुमति के लिए पीजीसीएल पटना से आग्रह किया जाता है, तब जाकर आपूर्ति फिर से चालू होती है. टीपीएफ के चलते ग्रिड में पैदा हुए इस जर्क के चलते सबस्टेशनों पर इसका असर पड़ा और एक साथ डिमांड जेनरेट होने के चलते बार-बार बिजली आती-जाती रही. वहीं, शहर को सप्लाई देने वाले नामकुम और हटिया ग्रिड से जुड़े इलाके भी इसकी चपेट में रहे.

इन इलाकों में जारी रही बिजली की आंख मिचौनी

कोकर, लालपुर, लेक एवेन्यू कांके रोड, पिस्का मोड़, रातू रोड, आर्यापुरी, शिवपुरी, आइटीआइ, पंडरा, डैम साइड का इलाका, मोरहाबादी, कांके, हरमू, अरगोड़ा, अशोक नगर, पुंदाग, धुर्वा, डोरंडा, मणिटोला, फिरदौस नगर, न्यू कॉलोनी, हैदर अली रोड, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, हिनू, मेन रोड, लालपुर, विकास, आरएंडी, बेड़ो, कांके, आइटीआइ सहित कई सबस्टेशनों से एक घंटा तक बिजली बंद रही. बरियातू जैसे बड़े इलाकों के अंदर एक से दो घंटे तक बिजली बाधित रही.

एक घंटा की बारिश से सड़कों पर थमा पानी

राजधानी में मंगलवार की शाम को लगभग एक घंटा तक झमाझम बारिश हुई. बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं, नालियों का पानी सड़कों पर बहने से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा. सेवा सदन पथ, काली बाबू स्ट्रीट, हलधर प्रेस गली, बिहार क्लब के पीछे वाली गली, मेन रोड, जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप, थड़पखना, न्यू नगर व खेलगांव रोड में लगभग एक घंटा तक बारिश का पानी सड़कों पर ही थम रहा. फिर जैसे-जैसे बारिश धीमी होती गयी, पानी निकलता गया.

मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

श्री आनंद ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र नयी दिल्ली द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इस बार झारखंड में मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. झारखंड में 96 से 104 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है. श्री आनंद ने कहा कि इस बार अलनीनो की स्थिति की संभावना बिल्कुल कम है.

इसे भी पढ़ें

16 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

संविधान संशोधन पर मुहर आज, 38 साल बाद बदलेगा झामुमो अध्यक्ष, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >