Aaj Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें, आज का मौसम कैसा रहेगा

Aaj Ka Mausam: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने उठे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखेगा.

Aaj Ka Mausam: झारखंड के मौसम का मिजाज रविवार से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की है. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

पश्चिमी और मध्य हिस्से में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में 8 दिसंबर को सबसे अधिक पश्चिमी और मध्य हिस्से में हो सकता है. मौसम केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है.

बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहा है साइक्लोनिक सर्कुलेशन

उन्होंने कहा कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहा है. इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.

9.8 डिग्री रहा रांची का न्यूनतम तापमान

अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान गढ़वा में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा. यानी गढ़वा में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी शनिवार को 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा.

धान की फसल बचाने की सलाह

मौसम केंद्र ने संभावित बारिश को देखते हुए कृषि सलाह भी जारी की है. किसानों से कहा है कि वे धान की फसल बचाएं. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बारिश से तैयार धान खराब हो सकता है. अब तक जिन लोगों ने धान को खलिहान में छोड़ रखा है, उसको ढंकने की व्यवस्था कर लें.

Also Read

रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान घटा, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

झारखंड के लोग ठिठुरने के लिए रहें तैयार, गिरने वाला है तापमान, जानें, कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >