Aaj Ka Mausam: 1 अगस्त को देवघर, धनबाद समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: झारखंड में लगातार बारिश हो रही है. मानसून अपने राज्य पर मेहरबान है. मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार 1 अगस्त 2025 को देवघर, धनबाद समेत 8 जिलों में भारी बारिश होगी. कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बादल गरजेंगे. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है. इसलिए लोगों को बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. किन जिलों में होगी भारी बारिश, यहां देखें लिस्ट.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में मानसून सक्रिय है. लगातार बारिश हो रही है. शुक्रवार 1 अगस्त 2025 के लिए मौसम विभाग ने झारखंड के कम से कम 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि देवघर, धनबाद समेत राज्य के 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवा और गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अगस्त को उत्तरी-मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों (हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका) के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं का झोंका चलेगा. गरज के साथ वर्षा होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Aaj Ka Mausam: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ

मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त समुद्र के ऊपर बना मानसून ट्रफ रांची से गुजर रहा है. वहीं, एक चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र है, जो बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है. इसके असर से झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में होगी बारिश

  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • दुमका

रांची में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी रांची में आज कैसा रहेगा मौसम, इसके बारे में पूछने पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक अनुराग सनड्या ने कहा कि रांची में बादल छाये रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

झारखंड पर मेहरबान है मानसून, 50 फीसदी अधिक हुई वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि इस साल मानसून झारखंड पर मेहरबान है. अब तक सामान्य से 50 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है. जमशेदपुर में 1334.8 मिमी, रांची में 1051.7 मिमी, सरायकेला-खरसावां जिले में 1012.6 मिमी, चाईबासा में 929.9 मिमी, डालटनगंज में 869.8 मिमी और बोकारो थर्मल में 802.1 मिमी वर्षा हो चुकी है.

धनबाद के पुटकी में एक दिन में 140 मिमी वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 140 मिलीमीटर वर्षा धनबाद जिले के पुटकी में हुई. 31 जुलाई 2025 तक झारखंड में सामान्य वर्षापात 508.2 मिलीमीटर की जगह 760.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 50 फीसदी अधिक है. गोड्डा और पाकुड़ में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है. बाकी सभी जिलों में सामान्य वर्षापात हुआ है.

झारखंड का उच्चतम तापमान बढ़ा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में भूंजा और फल बेचने वालों को जीएसटी के नोटिस से हड़कंप, 3 साल के डिजिटल पेमेंट पर हुई कार्रवाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले धनबाद में ट्रायल रन, कारकेड में घुसे वाहन और 2 सांड

सरायकेला-खरसावां के जंगल में विस्फोट, दूर तक सुनी गयी आवाज, धुआं-धुआं हुआ जंगल

रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, मौर्य एक्सप्रेस के यात्री से 6 पैकेट गांजा जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >