स्टेशन से 10 किलो गांजा के साथ युवक पकड़ा गया

रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर ट्रेन संख्या 12817 (हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस) के कोच नंबर एम-2 से 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

रांची. रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर ट्रेन संख्या 12817 (हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस) के कोच नंबर एम-2 से 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान इ-508 जेजे कॉलोनी, बवाना, उत्तर-पश्चिम दिल्ली निवासी अमन के रूप में हुई. उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग और हैंडबैग की तलाशी में आरपीएफ टीम को 10 किलोग्राम गांजा मिला. जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये है. डीडी किट से जांच में गांजा की पुष्टि हुई. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह गांजा विशाखापट्टनम से खरीदा था और आनंद विहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहा था. गांजा को मौके पर ही जब्त कर लिया गया. वहीं आरोपी को जीआरपी रांची को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया. जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है. कार्रवाई में आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय, रंजीत कुमार, एएसआइ अनिल कुमार और स्टाफ आरके सिंह, प्रदीप और वीएल मीणा शामिल थे.

पॉकेटमारी के आरोपी को धुर्वा पुलिस ने पकड़ा

रांची. जगन्नाथपुर मेला क्षेत्र में पॉकेटमारी करने के आरोप में धुर्वा पुलिस ने विनोद साहनी (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से खगड़िया जिलांतर्गत (बिहार) चित्रगुप्त नगर का निवासी है. उसके पास से जगन्नाथपुर मेला में श्रद्धालु से पॉकेटमारी किये गये दो मोबाइल फोन के अलावा 1350 रुपये बरामद हुआ है. साथ ही पुष्पा सिंह और धर्मेंद्र सिंह का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिला है. इससे पहले चार पॉकेटमारों को मेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >