पैसेंजर ट्रेन से गिर कर युवक घायल

नरकोपी थाना क्षेत्र के रांची-लोहरदगा रेलवे मार्ग पर भैंसादोन गांव के समीप अंडर पास पुल रेलवे ट्रैक पर चेनई से कमाकर लौट रहा युवक मनोज उरांव पिता गंदुरु उरांव लाेहरदगा पैसेंजर ट्रेन से गिर कर घायल हो गया.

बेड़ो.

नरकोपी थाना क्षेत्र के रांची-लोहरदगा रेलवे मार्ग पर भैंसादोन गांव के समीप अंडर पास पुल रेलवे ट्रैक पर चेनई से कमाकर लौट रहा युवक मनोज उरांव पिता गंदुरु उरांव लाेहरदगा पैसेंजर ट्रेन से गिर कर घायल हो गया. वह ग्राम कोरबा थाना सेन्हा, लोहरदगा निवासी है. दुर्घटना प्रातः 10 बजे की है. ग्रामीणों से मिली सूचना पर एएसआइ राम नगीना प्रसाद सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल बेहोशी की हालत में था. वहीं इस घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दिया. जहां परिजन भाई व चाचा चान्हो अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों ने बताया कि वह तीन माह पहले काम करने चेन्नई गया था. आज वह अपने गांव लौट रहा था. इधर पुलिस ने बताया कि वह कैसे गिरा इसकी जानकारी नहीं है. घायल बोलने की स्थिति में नहीं था. इधर चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >