ओके ::: अलग-अलग हादसे में महिला व दो युवकों की मौत, दर्जन भर लोग घायल

थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व दो युवकों की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, चान्हो.

थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि छोटे बच्चों समेत दर्जन भर लोग घायल हो गये. मृतकों में कुड़ू के जिंगी जोंजरो निवासी करमी उरांइन (50) वर्ष व चान्हो रघुनाथपुर के आर्यन महली (18) व राहुल महली (19) शामिल हैं. वहीं जिंगी जोंजरो के ही अनुष्का कुमारी (छह), अल्पना उरांव (सात), अनीस उरांव (11), सोनी उरांव (28), सच्चिदानंद उरांव (30), करमू उरांव (52), दुखनी उरांव (70), सिईघा उरांव (65), बिफई उरांव (67), मंगिया उरांव (60), सीठो उरांव (62) घायल हुए हैं. जिसमें से गंभीर रूप से घायल सिठो उरांव व मंगिया उरांव को चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है. पहली दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग में चटवल पुल के निकट हुई. जहां दोपहर करीब दो बजे कुड़ू के जिंगी जोंजरो गांव से शादी समारोह में भाग लेने चान्हो के रघुनाथपुर गांव जा रहे यात्रियों से भरी ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 709 ट्रक ने साइड से धक्का मार दिया. जिससे ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी. उसके नीचे दबकर करमी उरांइन की मौत हो गयी. वहीं अन्य लोग घायल हो गये. दूसरी दुर्घटना शाम चार बजे चान्हो-सिलागांई रोड में रघुनाथपुर पेट्रोल पंप के निकट हुई. जहां सिलागांई से एक साथ अपने घर रघुनाथपुर जा रहे आर्यन महली व राहुल महली की बाइक तेज गति के कारण असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे के बाद में दोनों युवकों को घायलावस्था में चान्हो सीएचसी ले जाया गया. जहां से रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. बताया गया कि मृतक आर्यन महली पिता पंचम महली चान्हो के ही एक स्कूल से इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा लिख रहा था और राहुल महली पिता जीतराम महली चान्हो में ही स्थित इंटर काॅलेज का छात्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >