सर्व नारायण मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर मेधावी सम्मानित

बाजारटांड़ स्थित सर्व नारायण मेमोरियल स्कूल का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को स्कूल परिसर में मनाया गया.

खलारी. बाजारटांड़ स्थित सर्व नारायण मेमोरियल स्कूल का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को स्कूल परिसर में मनाया गया. रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही नए सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले नन्हें बच्चों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया. विद्यालय के सचिव नवीन कुमार प्रतिहस्त ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्राचार्या अन्नू प्रतिहस्त ने संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की सीख दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक बरखा गुप्ता, अफसाना परवीन, शिखा गुप्ता, ज्योति शर्मा, सनी तिर्की और रूबी परवीन की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >