रातू. रातू प्रखंड मुख्यालय के समक्ष स्थित मां काली मंदिर के रजत स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है. मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे हैं. अयोध्या से पधारे स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत का एक-एक शब्द पापों का नाश करने वाला है. स्वामी जी ने कहा कि भागवत श्रवण जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति का मार्ग है. इस महायज्ञ के सफल आयोजन में मंदिर संचालन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
रातू प्रांगण में बही भक्ति की धारा
नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है.
