ट्रेन की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल

सिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने सिल्ली निवासी रतन सिंह (60) की मौत हो गयी.

सिल्ली. मुरी रांची रेल खंड के सिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार देर शाम पोल संख्या 385/50 के समीप ट्रेन की चपेट में आने सिल्ली बुढ़ाअखाड़ा निवासी रतन सिंह (60) की मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी सबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे जीआरपी मुरी द्वारा सिल्ली सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स भेज दिया. जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम पति-पत्नी रेलवे लाइन पार कर रहे थे, इसी क्रम में वे ट्रेन की चपेट में आ गये. रेलवे ट्रैक के गैंगमेन टीम द्वारा रात लगभग 10 बजे घटना की सूचना सिल्ली स्टेशन मास्टर को दी. सूचना पाकर जीआरपी मुरी के द्वारा घायल को सिल्ली सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं बुधवार की सुबह रांची रेलवे पुलिस, मुरी जीआरपी पुलिस एवं सिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां परिजनों एवं ग्रामीणों के लिखित आग्रह पर पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने कोंचो स्वर्ण रेखा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे पति-पत्नीB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >