मैक्लुस्कीगंज (रांची): सावन के पावन महीने में मैक्लुस्कीगंज से कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ. देवघर जाने वाले कांवरियों में कृष्णा प्रसाद, बिशेश्वर मुंडा, शुभम प्रसाद, रेखा देवी, नीतू मुंडा, शंकर प्रसाद समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं.
देवघर रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने हेसालौंग शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इसके बाद जत्था सुलतानगंज पहुंचेगा, जहां गंगा जल का संकल्प लेकर कांवरिये पैदल देवघर की यात्रा करेंगे. देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे.
ये भी पढ़ें- RIMS OPD में भारी भीड़ से बढ़ी मरीजों की परेशानी, पर्ची और डॉक्टर के लिए करना पड़ रहा इंतजार
जलाभिषेक के बाद कांवरियों का दल बासुकीनाथ, तपोवन, राजगीर समेत अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करेगा. यात्रा को लेकर कांवरियों में उत्साह है और सभी ने मंगलमय यात्रा की कामना के साथ बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान किया.
