Ranchi News : नहाने गयी बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

हरमू के गंगानगर की घटना

रांची. हरमू के गंगानगर में रहने वाले दीपक कुमार यादव की पुत्री आराध्या कुमारी (13 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. बच्ची बुधवार की सुबह करीब नौ बजे छोटे भाई के साथ तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. उसे डूबता देख छोटा भाई भागकर घर पहुंचा व परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन व मोहल्ले के लोग तालाब पहुंचे और बच्ची को बाहर निकालकर समीप के अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. दीपक कुमार यादव बस ड्रावर हैं. घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >